
प्रोफेसर प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री
निदेशक
भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर
भारतीय प्रबंध संसथान सिरमौर की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!
भारतीय प्रबंध संसथान सिरमौर तीसरी पीढ़ी का आईआईएम है, जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी। अब तक आईआईएम सिरमौर से एमबीए के छह बैच स्नातक हो चुके हैं। यह हिमालय की तलहटी में स्थित है और प्राकृतिक रूप से मध्यम जलवायु, न्यूनतम वायु प्रदूषण और उत्कृष्ट हवाई संपर्क से परिपूर्ण है। सिरमौर को दो हवाई अड्डे - देहरादून और चंडीगढ़ - से जोड़ा जा सकता है।
आईआईएम सिरमौर अपने अत्याधुनिक परिसर में सभी आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट अवसंरचना के साथ दो पूर्णकालिक कार्यक्रम - मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (जनरल मैनेजमेंट) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन टूरिज्म - प्रदान करता है।
आईआईएम सिरमौर अभूतपूर्व प्रगति के लिए तैयार है। हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में भारत के शीर्ष 15 बी-स्कूलों में शामिल होना है। हम कुछ बेहतरीन शिक्षाविदों को संकाय सदस्यों के रूप में नियुक्त कर रहे हैं। आईआईएम सिरमौर का संकाय अपने छात्रों को सहभागी-केंद्रित शिक्षण पद्धति के माध्यम से नवीनतम पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
आईआईएम सिरमौर इस तथ्य को स्वीकार करता है कि संकाय सदस्य शैक्षणिक प्रक्रिया के केंद्र में हैं और उन्हें अपने शिक्षण और अनुसंधान एजेंडा तय करने की शैक्षणिक स्वतंत्रता प्रदान करता है, उन्हें अपने अनुसंधान एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल वातावरण देता है और प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में अपने शोध पत्र प्रकाशित करने या प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध कार्य को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
एमबीए शिक्षा छात्रों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखती है। यही कारण है कि आईआईएम सिरमौर अपने छात्रों को खेल, संगीत, नाट्यकला आदि जैसी विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है। इसका उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है ताकि वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपनी पसंद के क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
जय हिंद! !